जबलपुर के 8 पॉजिटिव मरीज़ों की दुबारा जांच होगी, नेगेटिव पाए जाने पर होंगे डिस्चार्ज

जबलपुर के 8 पॉजिटिव मरीज़ों की दुबारा जांच होगी, नेगेटिव पाए जाने पर होंगे डिस्चार्ज

जबलपुर/संदीप कुमार
कोरोना वायरस को लेकर बरती गई पुलिस प्रशासन की सतर्कता कारगार साबित हुई है, यही वजह है कि जबलपुर में 8 पॉजिटिव मरीज के अलावा संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। ऐसे में अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी आठों पॉजिटिव मरीजों के सेम्पल एक बार फिर आईसीएमआर भेजे जाएंगे और अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अभी वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सभी आठों मरीजो की हालत स्थिर है और कोई नया केस सामने नहीं आया है।

आठ मरीज हैं मेडिकल कॉलेज में आइसोलेटेड
ज्वेलर मुकेश अग्रवाल सहित सभी आठों मरीज 20 मांर्च से मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जहाँ उनके इलाज के साथ साथ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उन पर नजर बनाए हुए है। अब मेडिकल कॉलेज की टीम इनके सेम्पल जाँच के लिए दुबारा आईसीएमआर भेजने की तैयारी में है।

20 मांर्च को पॉजिटिव आये 4 मरीजों के सेम्पल दुबारा से दो दिन 3 एवं 4 अप्रैल को फिर से भेजे जाएंगे और अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो इनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

इसी तरह अन्य चार मरीजो की भी दुबारा जांच की जाएगी
ज्वेलर मुकेश अग्रवाल के परिजनों के अलावा अन्य चार और पॉजिटिव मरीज जो कि इनके कर्मचारी थे और इनके संपर्क में थे, उन्हें 22 मार्च को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। इनका सेम्पल भी दुबारा 6 एवं 7 अप्रैल को भेजा जाएगा। जबकि 28 मार्च को भर्ती किये गए दो पॉजिटिव मरीजो के सेम्पल 11 एवं 12 अप्रैल को भेजे जाएंगे और रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें भी घर के लिए डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews