जबलपुर में तीन साल की बच्ची सहित 5 नए पॉजिटिव, छह मरीज डिस्चार्ज

जबलपुर में तीन साल की बच्ची सहित 5 नए पॉजिटिव, छह मरीज डिस्चार्ज

जबलपुर। संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) में लगातार जिस तरह से कोरोना वायरस (Corona Virus) से जंग जीतकर स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है तो उसी तेजी से कोरोना वायरस पॉजिटिव (Corona Positive) की संख्या भी बढ़ रही है। आईसीएमआर (ICMR) और वायरोलॉजी लैब से आज 125 सैम्पलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमे 3 साल की बच्ची सहित पाँच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले है। जबलपुर जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 162 पहुंच गई है वही अभी तक आइसोलेशन सेंटर में भर्ती 79 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी जा चुके हैं। आईसीएमआर और वायरोलॉजी लैब से मिली रिपोर्ट के मुताबिक रानीताल निवासी 3 साल की बच्ची सहित 5 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

तीन साल की बच्ची सर्वोदय नगर रानीताल के जकारिया की बेटी हैं जो तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित पाये गये थे। वही सर्वोदय नगर रानीताल निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली कम्पनी के कर्मचारी हैं और सर्वोदय नगर में पूर्व में संक्रमित पाये गये कलेब के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं । इन दोनों के अलावा रात को आई रिपार्ट में तीन व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव रिपार्ट मिली है। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 162 हो गई है ।

छह लोग हुए डिस्चार्ज
कोरोना से स्वस्थ होने पर मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से आज छह और व्यक्तियों को डिस्चार्ज कर दिया गया । जिन लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई उनमें रईसा बेगम, फरहीन, शहादत, नसरूद्दीम, अकील और शेख जलील शामिल हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या अब 79 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews