जबलपुर: IPS अफसर सहित एक दिन में 12 कोरोना पॉजिटिव, 43 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

जबलपुर: IPS अफसर सहित एक दिन में 12 कोरोना पॉजिटिव, 43 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर जिले में महज कुछ घंटों के अंदर ही अचानक से कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ जाने से हड़कंप मच गया है। आईसीएमआर लैब से मिली आज की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएस अधिकारी रोहित कासवानी सहित एक दर्जन लोगों की संक्रमित पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। इधर, लगातार आ रहे संक्रमण के केस को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसको लेकर सख्ती और तेज कर दी है। जिले में अब तक कोरोना वायरस पॉजिटीव की कुल संख्या 43 हो गई है।

जबलपुर संभाग कमिश्नर महेशचंद्र चौधरी का कहना है कि लगातार बढ़ते पॉजिटिव केसों को देखते हुए अब लॉक डाउन में और भी कढ़ाई बरती जाएगी हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में जांच और सर्वे का काम काफी ढीला था इसलिए वास्तविकता अभी तक स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ रही थी पर आज से हमने सर्वे और जांच का काम और तेज कर दिया है यही वजह है कि महज कुछ घंटों के अंदर 12 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। संभाग आयुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लोग अपने घरों में ही रहे और बहुत जरूरी काम होने के चलते ही बाहर निकले।

आईसीएमआर लैब से शुक्रवार शाम को मिली 25 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में से 9 को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है । इनमे से सात संध्या जैन उम्र 48 बर्ष, सरिता जैन उम्र 44 बर्ष, ब्रिजेश जैन उम्र 46 बर्ष, समुंदी बाई उम्र 68 बर्ष, रितिक जैन उम्र 20 बर्ष, संजय जैन उम्र 52 बर्ष और सुदेश जैन उम्र 45 बर्ष आज दोपहर संक्रमित पाये गये उत्तमचन्द जैन के परिवारजन हैं । जबकि दो वंदना राठौर उम्र 54 बर्ष एवं सजल राठौर उम्र 21 बर्ष पूर्व में संक्रमित पाये गये सुशील राठौर के परिवार के है।जबकि इससे पहले आई रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी रोहित कासवानी, उत्तमचन्द जैन और संदीप तिवारी थे।इस तरह आज अभी तक मिली परीक्षण रिपोर्ट्स में 12 कोविड- 19 पाई गई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews