आइए, चाय पीजिये और फिर मार खाइए! Jabalpur के सिरफिरे युवक की अजब हरकत

jabalpur

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) से अजब-गजब मामला सामने आया है। यूं तो हमारे देश में घर आये मेहमान (guest) या किसी को भी चाय (tea) पिलाने का बड़ा रिवाज है। आगन्तुक खाना भले ही ना खाएं लेकिन उसके सम्मान में उसे चाय जरूर परोसी जाती है लेकिन जब चाय पिलाने के बाद सम्मान की जगह आगन्तुक की पिटाई (beating) की जाने लगे तो बात कुछ हजम नहीं होती। घर आये मेहमानों और दोस्तो को चाय पिलाकर सम्मान देना तो आपने देखा और सुना होगा लेकिन चाय पिलाने के बाद पिटाई करने का मामला शायद पहले आपने नही सुना होगा।

यह भी पढ़ें… Biological E वैक्‍सीन होगी 90% प्रभावी, अक्टूबर से हो सकती है उपलब्ध

लेकिन ऐसा एक मामला जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक सरफिरा युवक राह चलते और अपने जान पहचान के लोंगो को घर बुलाकर ससम्मान चाय पिलाता था लेकिन बाद में उसकी पिटाई भी करता था। दरअसल इस युवक की मानसिक स्थिति ठीक नही है,नशीली दवाईयों के सेवन ने इसे सनकी बना दिया है। जानकारी के अनुसार खितौला निवासी 40 वर्षीय अवधेश गौतम नामक युवक राह चलते लोंगो से पहले प्यार से बात करता था और फिर उन्हें चाय पिलाने के बहाने अपने घर ले जाता था लेकिन चाय पिलाने के बाद युवक लोंगो से पैसे मांगता था और पैसे नहीं देने पर घर में रखा साउंड सिस्टम चालू करके लोंगो की लात घूसों और डंडे से पिटाई करता था। करीब 150 से 200 लोंगो के साथ यह घटना क्रम हुआ साथ ही युवक आदतन अपराधी प्रवत्ति का बताया जा रहा है जिस पर की अलग अलग थानों में अनेक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें… मुरैना: हथियार के दम पर बदमाशों ने लूटी शराब की दुकान, Video Viral

अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर जेल की हवा खाने भेज दिया है और साथ ही इसके चाय पिलाकर पिटाई करने की बात वाली खबर बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews