कल से खुल जाएंगे धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्टोरेंट, करना होगा नियमों का पालन

कल से खुल जाएंगे धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्टोरेंट, करना होगा नियमों का पालन

जबलपुर| संदीप कुमार| Jabalpur News 22 मार्च से लॉकडाउन (Lockdown) के बाद शहर में जहां धार्मिक स्थलों में ताला लग गया था ऐसे में तभी से भगवान के दर्शन बंन्द है साथ ही मॉल-रेस्टोरेंट (Mall Restaurant ) मे भी ताला लगा हुआ है। पर अब जिला प्रशासन में सोमवार से सभी शॉपिंग मॉल,रेस्टारेंट और होटलों को खोलने के निर्देश दे दिए है।
प्रशासन के निर्णय के अनुसार 8 जून से एक बार फिर धार्मिक स्थल सहित ये सभी संस्थान गुलजार होने जा रहे है।जिसके लिये प्रशासन द्वारा गाईड लाईन जारी कर दी गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कंटेनमेंट जोन के बाहर ही धार्मिक स्थलए शॉपिंग मॉल्स,ऑफिस और होटल खोलने की इजाजत होगी, मॉल,होटल और धार्मिक स्थलों में जाने वालों को फ ोन में आरोग्य सेतु एप रखना अनिवार्य होगा।साथ ही मास्क लगाना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना होगा।

धार्मिक स्थलों में जहां पर लोग लाइन में रखे होते हैं वहां पर घेरे का चिह्न बनाया जाएगा और लोगों को उसी गोले में ही खड़े होना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews