इनामी बदमाश ने पुलिस के सामने खुद को गोली मारी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इनामी बदमाश ने पुलिस के सामने खुद को गोली मारी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जबलपुर/संदीप कुमार| जबलपुर में एक इनामी बदमाश ने पुलिस हिरासत में खुद को गोली मार ली। शहर के हनुमानताल इलाके में रहने वाले बदमाश का नाम शुभम बागरी है जिसने पुलिस करवाई के दौरान अपने पास छिपा कर रखी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। कनपटी के पास गोली लगने से शुभम बुरी तरह घायल हो गया जिसे आनन फानन में जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस हिरासत में आरोपी द्वारा खुद को गोली मार लेने की इस घटना पर जबलपुर के आईजी ने सख्ती दिखाई है। आईजी बीएस चौहान ने कार्रवाई के दौरान मौजूद 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आईजी के निर्देश पर पूरे घटनाक्रम की जांच एडीशनल एसपी संजीव उईके को सौंप दी गई है।

बताया जा रहा है कि जानलेवा हमले और छेड़खानी सहित 6 अपराधों में फरार, 3 हजार के ईनामी बदमाश शुभम अहिरवार के विजयनगर इलाके में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की सायबर सैल की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। टीम में मौजूद 5 पुलिसकर्मी आरोपी को उसकी निशानदेही पर अवैध हथियार की जब्ती करवाने सिविल लाईन क्षेत्र में ले गए थे, इसी दौरान आरोपी ने अपने कपड़ों में छिपाकर रखी अपनी अवैध पिस्टल से खुद को सिर के पास गोली मार ली। गंभीर रुप से घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में तो भर्ती करवा दिया गया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के वक्त ठीक से तलाशी ना लिए जाने पर जबलपुर आईजी ने सख्ती दिखाई है और कार्यवाई में शामिल 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इधर पुलिस हिरासत में खुदकुशी की कोशिश करने वाले आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने पुलिस पर शुभम को परेशान करने का आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि उसने खुदकुशी की कोशिश नहीं की बल्कि उसे पुलिस हिरासत में गोली मारी गई है। बहरहाल, जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि आईजी के निर्देश के पर एडीशनल एसपी संजीव उईके को पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews