Jabalpur News: सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग, स्थानीय नागरिकों और पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से बुझाई गई आग

Jabalpur News: सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग, स्थानीय नागरिकों और पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से बुझाई गई आग

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा चौक के पास एक कार में अचानक से आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। जिसके बाद आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने सुझबुझ दिखाई और पुलिसकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। फिलहाल, कार में आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा जारी है।

कार के मालिक श्रीराम खत्री ने बताया कि, उन्होंने हमेशा की तरह मार्बल शोरूम के बाहर आज भी कार खड़ी कर शोरूम के अंदर गए थे। कुछ देर बाद स्थानीय नागरिक ने सूचना दी कि उनकी कार में से धुआं निकल रहा है। जिसके बाद वह वहां पहुंचे तो देखा कि कार आग की चपेट में है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews