Jabalpur News: घर में अचानक लगी आग, प्रोटोकॉल इंस्पेक्टर की पत्नी समेत 3 की मौत

jabalpur

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में गोरा बाजार थाना स्थित बिलहरी पिंक सिटी के मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस घटना में मकान के अंदर एक बच्ची और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत (Death) हो गई वही एक बुजुर्ग महिला की हालत भी नाजुक होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़े.. BRIBE: 1 लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी रंगहाथों गिरफ्तार, टीम को देख फेंके पैसे

गोरा बाजार पुलिस (Jabalpur Police) ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे बिलहरी स्थित पिंक सिटी के अंदर कॉलोनी में रहने वाले WCL में तैनात प्रोटोकॉल इंस्पेक्टर आदित्य सोनी के घर में शार्ट सर्किट से अचानक ही आग लग गई। आग लगने से घर पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वही ग्राउंड फ्लोर में सो घर रही 70 साल की की मां, जो कि कैंसर से पीड़ित थी, वहां भी आग की चपेट में आ गई।

इसके अलावा आदित्य सोनी, उनकी पत्नी नेहा सोनी और भोपाल से आई बहन रितु सोनी एवं अन्विष्टा जो कि पहली मंजिल में सो रहे थे, वह भी आग के धुएं की चपेट में आ गए।  करीब रात को 3 बजे अचानक कॉलोनी में लगी आग के बाद वहां हड़कंप मच गया।  आनन फानन में लोगों ने मकान के अंदर जाकर सभी को बाहर निकाला पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी और घटना में मासूम अन्विष्टा, रितु और नेहा की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े.. योगी सरकार की राह पर सीएम शिवराज सिंह, UP की तर्ज पर यह एक्ट लाने की तैयारी

बताया जा रहा है कि मकान में आग लगने के बाद तेजी से धुंआ फैल गया, जिससे उनका दम घुटा और तीनो की जान चली गई। नेहा की लाश बाथरूम में मिली तो वही रितु और बच्ची बेड पर मृत मिले। सूचना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर लोगो को बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 70 वर्षीय अनुराधा सोनी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है जिन्हें की निजी अस्पताल (Jabalpur Hospital) में भर्ती किया गया है।

आदित्य सोनी की एक बहन ऑस्ट्रेलिया में रहती है तो बहन रितु तो और भांजी 10 दिन पहले ही भोपाल से उसके घर आए हुए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल   सहित एसपी (Jabalpur SP) सिद्धार्थ बहुगुणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गोपाल खंडेल, विधायक अशोक रोहणी, नगर निगम कमिश्नर मौके पर पहुंचे।  घटना को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया तीनों शवो को मेडिकल कॉलेज (Jabalpur Medical College) की मरचुरी भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP: इस योजना से होगा 2500 से ज्यादा स्कूलों को लाभ, जनपद से जिला पंचायत में जाएंगे प्रस्ताव

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews