जबलपुर में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 100 पार

जबलपुर में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 100 पार

जबलपुर| संदीप कुमार| कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण में जबलपुर (Jabalpur) जिले ने सोमवार को सौ का आंकड़ा पार कर दिया है। सागर मेडिकल कॉलेज (Sagar Medical College) से आज 64 परीक्षण की सैंपल रिपोर्ट जबलपुर स्वास्थ्य विभाग को मिली। इस रिपोर्ट में पांच और नए केस कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले हैं| जिसके बाद अब जबलपुर में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 103 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 12 पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस घर लौट गए हैं। जबकि कोरोना वायरस संक्रमित दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।

सोमवार को जबलपुर को सागर मेडिकल कॉलेज से 109 सैंपल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें की पांच केस कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले हैं। जबकि 104 परीक्षण निगेटिब निकले है। आज के पॉजिटीव निकले सभी केस एक ही परिवार के हैं। ये परिवार अमखेरा क्षेत्र के निवासी हैं। इस तरह आज सोमवार को अभी तक मिली 109 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कुल पाँच पॉजिटिव केस पाये गये हैं । इन्हें मिलाकर अब जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 103 हो गई है । इनमें से 12 पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews