जबलपुर : Sub Inspector को कार पर चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, SI ने कार से कूदकर बचाई थी अपनी जान

accused arrested

जबलपुर, संदीप कुमार। 25 एवं 26 अक्टूबर की दरमियानी रात दशहरा पर्व की ड्यूटी कर रहे सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector ) पर कार चढ़ाने वाले आरोपी युवक को आज कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी युवक का नाम जसप्रीत सिंह है जो कि मदन महल प्रेम नगर में रहता था, आरोपी जसबीर सिंह ने दशहरा पर्व के दौरान सड़क पर ड्यूटी कर रहे। सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector)  पर कार चलाने की कोशिश की थी, अच्छी बात यह थी कि सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) कार से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए नहीं तो एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

ये भी पढ़े- तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक रेलिंग को तोडक़र तिलवारा पुल पर आधा लटका, बड़ा हादसा टला

शराब के नशे में तो था आरोपी कार चालक

बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) गौरी शंकर यादव जब सदर चौपाटी के पास दशहरा पर्व की ड्यूटी कर रहे थे उसी दौरान कार चालक जसप्रीत सिंह रॉन्ग साइड से अपनी कार लेकर आ रहा था जिसे रोकने का जब सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) ने प्रयास किया तो कार चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, इसके बाद सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) कार कि बोनट पर लटक गए और आगे जाकर गिर गए ।

इस दौरान सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) को हाथ और पैर में चोट भी लगी, बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना घटित हुई थी उस समय कार चालक जसप्रीत सिंह शराब के नशे में धुत था यही वजह थी कि पुलिस को देखते ही वह भागने लगा।

चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

सब इस्पेक्टर गौरी शंकर यादव (Sub Inspector Gauri Shankar yadav) के साथ जो घटना घटित हुई वह चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार चालक किस तेज रफ्तार से सब इंस्पेक्टर को लेकर कार दौड़ा रहा है, घटना में प्रयुक्त कार  का नंबर सीसीटीवी कैमरे में देख कर पुलिस आरोपी का पतासाजी करने में जुट गई, लिहाजा पुलिस ने आरोपी जसप्रीत सिंह को प्रेम नगर मदन महल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी महत्वकांक्षी योजना, सरपंच पति ने संबल योजना में किया बड़ा घोटाला

धारा 307 के तहत पुलिस ने किया मामला दर्ज

कैंट थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर गौरी शंकर यादव (Sub Inspector Gauri Shankar yadav) की शिकायत पर धारा 307 के तहत आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है,फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुट गई है, इधर घायल सब इंस्पेक्टर का इलाज जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने बताया कि सब इंस्पेक्टर गौरी शंकर यादव एक्स आर्मी पर्सन है यही वजह है कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वह बाल-बाल बच गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews