‘कोरोना’ वाली शादी से शहर में हड़कंप, निगम उपायुक्त पर होगी FIR

‘कोरोना’ वाली शादी से शहर में हड़कंप, निगम उपायुक्त पर होगी FIR

जबलपुर| संदीप कुमार |कोरोना काल मे अपने रुतबे का इस्तेमाल कर शादी कराना नगर निगम उपायुक्त राकेश आयाची को महंगा पड़ गया है| जिला प्रशासन ने उपायुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पुलिस को निर्देश दिए है।

दरअसल, बीती 30 जून को राकेश आयाची के परिवार में मदन महल स्थित एक होटल से विवाह करवाया था इस विवाह में कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए थे और बड़ी संख्या में भीड़ भी जुटी थी।इसी भीड़ में अब कोरोना पॉजिटीव केस निकल कर आ रहे है।

होटल-रेस्टारेंट में जिला प्रशासन रखेगा अब निगरानी
होटलों में हो रही लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर भरत यादव ने ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है | उन्होंने कहा है कि अभी तो विवाह नही हो रहे है पर हाल ही में जिन्होंने विवाह के दौरान लापरवाही बरती थी और शासन के आदेश का पालन नही किया था उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उपायुक्त के यहाँ हुई शादी में कई अधिकारी भी हुए थे शामिल
बताया जा रहा है 30 जून को नगर निगम उपायुक्त राकेश आयाची के यहाँ विवाह हुआ था।विवाह शहर की एक आलीशान होटल में सम्पन्न हुआ था जिसमे की कई अधिकारी भी शामिल हुए थे।उसी विवाह में शामिल हुए लोग धीरे धीरे अब कोरोना पॉजिटीव आ रहे है।नगर निगम उपायुक्त उनके भतीजे थाना प्रभारी सहित दो दर्जन से ज्यादा लोग अभी तक कोरोना पॉजिटीव निकल चुके है।

सोशल मीडिया में आने के बाद दवाब में हुई एफआईआर
निगम उपायुक्त के यहाँ हुए विवाह और उसके बाद आया कोरोना पॉजिटीव का मामला लगातार सोशल मीडिया में चल रहा था।पर जिला प्रशासन था कि कार्यवाही ही नही कर रहा था पर जब मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो अब कलेक्टर ने एफआईआर के निर्देश दिए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews