कमलनाथ को डाकू कहने वाले प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

-Action-on-the-headmaster-who-called-Kamal-Nath-a-daku-in-jabalpur

जबलपुर| मुख्यमंत्री कमलनाथ को भरे मंच से डाकू कहना शासकीय बुनियादी स्कूल के प्रधानाध्यापक मुकेश तिवारी को महंगा पड़ गया। जबलपुर कलेक्टर छवि भारद्वाज ने आज उन्हें निलबिंत कर दिया है। निलंबन कि अवधि में मुकेश तिवारी जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थ रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने ये कार्यवाही की है। 

गौरतलब है कि शासकीय स्कूल के प्रिंसीपल का कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते नज़र आ रहे हैं| इसके बाद कांग्रेस ने इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति भी जताई और मामले में संबंधित प्रिंसीपल के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई और उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग कलेक्टर से की गई थी।कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो की सीडी बनाकर भी  जिला कलेक्टर को सौंपी थी साथ ही प्रिंसीपल मुकेश तिवारी के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की गई थी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews