प्रशासन की कार्रवाई, कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

प्रशासन की कार्रवाई, कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

जबलपुर,संदीप कुमार। कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच भय फैलाने वाले लोगों की अब खैर नहीं। पुलिस ने आज एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कोरोना संक्रमण को लेकर जबलपुर की स्थिति खराब हो रही है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 500 लोगों की मौत हो रही है, कुछ इस तरह का एक वीडियो बीते कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिला प्रशासन ने जब इस वायरल वीडियो की पतासाजी की तो वह है वीडियो पूरी तरह से फर्जी निकला। लिहाजा जबलपुर जिला प्रशासन ने फेक वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

जबलपुर के आकाश जैन ने अपना वीडियो बनाकर किया था वायरल

दरअसल, मेडिकल कॉलेज में रोजाना 500 मौतों का जो वीडियो वायरल हुआ था वह जबलपुर निवासी आकाश जैन ने बनाया था।अपने वायरल वीडियो में आकाश जैन बता रहे थे कि जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 500 लोगों की मौत हो रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सख्ते में आ गया। लिहाजा अपना वीडियो वायरल करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी गई और आज इस युवक के खिलाफ लार्डगंज थाने में दर्ज करवाई है।

आकाश जैन का आया माफीनामा

कोरोना से रोज 500 मौतों का वीडियो वायरल करने वाले युवक आकाश जैन ने आज जिला प्रशासन के सामने माफी मांगी है।आज भी आकाश जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया में आया है जिस पर आकाश कह रहे हैं कि वीडियो वायरल करने का मकसद मेरा कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने का है।

हालांकि 500 मौतों का आंकड़ा आकाश जैन के पास किसी भी तरह का नहीं है। फिलहाल लॉर्डगंज थाने में युवक आकाश जैन के खिलाफ कोरोना को लेकर भय फैलाने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews