पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर कृषि मंत्री का अजीब बयान, कही ये बात

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर कृषि मंत्री का अजीब बयान, कही ये बात

जबलपुर, संदीप कुमार। देश-प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल डीजल (petrol diesel) के दामों में आग लगी हुई है। इस बीच मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (kamal patel) का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि अगर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे है तो भी गाड़ियां चल रही हैं, कोई गाड़ी नहीं रूक रही। उन्होने कहा कि कोई चिंता का बात नही है, जल्द ही देश में सौर ऊर्जा और बैटरी से चलने वाले वाहन आने वाले हैं जिसका खर्च एक रुपये किलोमीटर होगा।

सारी गाड़ियां चल रही है, कोई गाड़ी नहीं रूकी- कमल पटेल
पेट्रोल-डीजल के दामों पर नियंत्रण करने की बजाय उसकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय बाजार पर मढ़ने के साथ ही कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसका कोई हल तो नहीं बताया, अलबत्ता ये जरूर कहा कि जल्द ही सौर ऊर्जा और बैटरी से चलने वाली गड़ियां लॉन्च की जाएगी। इसी के साथ उन्होने इस मामले को बेहद हल्के में लेते हुए कहा कि दाम बढ़ने पर भी कोई गाड़ी रूकी नहीं है, सारी गाड़ियां चल रही हैं।

छतरपुर में जहरीली शराब से हुई मौत पर ये बोलें
बुंदेलखंड के छतरपुर में जहरीली शराब से हुई मौत पर भी मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से मौत होना दुखद है, पर जो भी इस जहरीली शराब के काम मे लिप्त है उसको सरकार किसी भी कीमत में नही छोड़ेगी। वहीं जबलपुर के कठोन्दा में डेढ़ साल की बच्ची की कुत्तों के हमले से हुई मौत पर भी प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने दुख व्यक्त किया है।

एक बार फिर बोले, जहरीली है पंजाब की जमीन
हाल ही में हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल ने बयान दिया था कि पंजाब की जमीन जहरीली है और यही वजह है कि सिर्फ वहां के किसान ही कृषि कानून बिल का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि अगर उनकी फसलों को नहीं खराब खरीदा जाएगा तो फिर वह सड़क पर आ जाएंगे, यही कारण है कि किसी कानून बिल की आड़ लेकर पंजाब के किसान ही आंदोलन कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews