जबलपुर में एयरपोर्ट का शेड अधिकारी की कार पर गिरा, अथॉरिटी ने शुरू की जांच

घटना के बाद नवनिर्मित एयरपोर्ट की गुणवत्ता को लेकर कई तरह के सवाल भी अब उठने लगे है इधर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी इस तरह के हो रहे हादसे को लेकर एयरपोर्ट के अधिकारी जांच करवाने की बात कह रहे है।
jabalpur dumna airport

Jabalpur News : जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में आज सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब नवनिर्मित एयरपोर्ट के छज्जे का एक बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा। अच्छी बात यह है कि जिस समय यह घटना हुई उस दौरान एयरपोर्ट खाली था, हालांकि  छज्जा गिरने से एक कार जरूर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद नवनिर्मित एयरपोर्ट की गुणवत्ता को लेकर कई तरह के सवाल भी अब उठने लगे है। फ्लायर भी इस घटना को लेकर गंभीर हो गए है। इधर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी इस तरह के हो रहे हादसे को लेकर एयरपोर्ट के अधिकारी जांच करवाने की बात कह रहे है।

क्या है पूरा मामला

एयरपोर्ट का छज्जा गिरने की घटना गुरुवार की है। हाल ही में इस एयरपोर्ट का उद्घाटन भी हुआ है, जिसमें कई मंत्री और विधायक शामिल हुए थे। गुरुवार की सुबह इसी एयरपोर्ट के मुख्य द्वार के ऊपर का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया। गनीमत यह थी कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय कोई फ्लाइट नहीं आई थी, अगर ऐसा होता तो निश्चित रूप से यात्री भी घायल हो सकते थे। करोड़ों रुपए की लागत से बने एयरपोर्ट की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। मामले पर जहां एयरपोर्ट के अधिकारी बचकर बयान दे रहे है तो वहीं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि एयरपोर्ट पर कुछ हादसा हुआ है, इसकी जानकारी लगी है। इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में दोबारा इस तरह की घटना ना हो।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना मैं सुबह से बैठक में था, इस वजह से अभी जानकारी इस घटना की मिली है। जांच करवाई जा रही है। करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपए की लागत से डुमना एयरपोर्ट का विस्तारीकरण करते हुए नई बिल्डिंग बनाई गई और उसे लोकार्पित किया गया था। गुरुवार की सुबह हल्की बारिश के बीच कार एमपी 20 जेड सी 5496 जो कि भारत सरकार के किसी अधिकारी की बताई जा रही है, जो कि टर्मिनल भवन के पोर्च में खड़ी थी। भवन के बाहर केएनएपी लगा हुआ है, बताया जा रहा है कि बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से यह हादसा हुआ है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”969698971″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews