Jabalpur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रक चोरी कर गेंहू पार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रक चोरी कर गेंहू पार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में चोरों की अजीब चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने पहले बड़े साहस के साथ दो ट्रकों की चोरी की। जिसके बाद उसमें से 960 गेंहू की बोरियों को पार किया। इसके बाद ट्रक कबाड़ी वाले को बेच दिया। मामले में भेड़ाघाट पुलिस ने 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि चोरों ने खाली ट्रक को यूपी के आजमगढ के ग्राम मदेपुर में टुकड़े- टुकड़े करवाए थे। फिर आरोपियों की निशादेही पर गोसलपुर में छिपाकर रखे गए ट्रक सहित 480 बोरी गेंहू एवं रिछाई खण्डहरनुमा मकान से 480 बोरी गेंहू जब्त किया गया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

2 ट्रक किए थे गायब

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश चोरों ने मनकेड़ी साइलो बैग से 24- 24 टन गेंहू से भरे 2 ट्रक गायब किए थे। जिसकी जानकारी पुलिस को लगते ही उन्होंने जांच- पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि ट्रक चालक बाली, जोगेश और मंजूर बहना घटना स्थल के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। जिसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई तो गेंहू से लोड ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 4782 को चोरी कर गोसलपुर स्थित किराए के गोदाम में छिपाकर रखने का मामला सामने आया।

पहले ट्रक का मामला

साल 2022 में चोरी हुए पहले ट्रक के मालिक रत्नेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय खाद्य निगम मण्डल कार्यालय गढा सेल हेड का अधिकृत एचटीसी ठेकेदार है। उसके ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 4361 में 9/11/2022 को नागरिक आपूर्ति निगम के मनकेडी साईलो बैग से 480 बोरी वजन लगभग 24 टन गेंहू लोडकर ड्रायवर सोनू यादव कांटा कराने जेके धर्मकांटा पिंडरई भेडाघाट लेकर आया था। रैक न लगने से गाडी का कांटा नहीं हुआ तो ड्रायवर सोनू यादव ने ट्रक को एनएच 12 रोड आरआर ग्रीन होटल के सामने खडा कर अपने घर ग्राम तलाड़ चला गया था। वापस आकर देखा तो ट्रक- गेंहू सहित गायब था।

दूसरे ट्रक का मामला

वहीं, साल 2023 के जनवरी में चोरी हुआ दूसरा ट्रक वीरेन्द्र सिंह ठाकुर का है। जिसने पुलिस को बताया कि वह तिरुपति कारगो ट्रांसपोटज़् कम्पनी में मैनेजर के पद पर काम करता है। 22 जनवरी 23 को कम्पनी के ट्रक क्र मांक एमपी 09 एचजी 4782 में मनकेडी साईलो बैग से 480 बोरी गेंहू लोड कर ड्रायवर मोहम्मद अकरम मंसूरी कांटा कराने जेके धर्मकांटा बिट्टू ढाबा के पास पिंडरई, भेडाघाट लेकर गया था। रैक न लगने पर ड्रायवर अपने घर आजाद नगर मोहरिया चला गया। दूसरे दिन मौके पर पहुंचा तो ट्रक गायब था।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews