जबलपुर: एम्बुलेंस चालक पर मरीज के साथ ठगी करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, 80 लोगों को ठगा, कंपनी का फर्जी ज्वाईनिंग लेटर भी खुद करता था तैयार

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। जहां कंचनपुर के रहने वाले बीमार व्यक्ति के साथ ठगी हो गई। दरअसल, एम्बुलेंस के चालक पर आरोप है कि उसे एडमिट करवाने के नाम पर उससे आधारकार्ड मांगते हुए उसका पर्स ले लिया और वहां से गायब हो गये। अब पीडित व्यक्ति के पास खाने के पैसे भी नहीं है। वहीं, पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आइए जानें क्या है पूरा मामला…

अचानक हुई तबीयत खराब

दरअसल, पीड़ित पैदल ही परिक्रमा पर निकले हुए थे और इस बीच वह कई राज्यों से होता हुआ जबलपुर पहुंचे। जहां रांझी स्थित कंचनपुर क्षेत्र में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची एम्बुलेंस तत्काल उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। इस दौरान पर्ची बनावाने के लिए एम्बुलेंस चालक ने उसका आधारकार्ड मांगा और जैसे ही आधार कार्ड देने के लिये पीड़ित अपना बटुआ निकाला वैसे ही चालक उसके जेब से रूपये निकाल लिए और उसमें रखे ग्यारह सौ दस रूपये लेकर वहां से चले गए।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जिसके बाद पीडित मामले की शिकायत करने गढ़ा थाने पहुंचा। जहां उसने विस्तार से पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं, गढ़ा पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए एम्बुलेंस चालक की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जबलपुर में एम्बुलेंस चालकों द्वारा आये दिन इस तरह की हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही एम्बुलेंस को लेकर उनका विश्वास भी खत्म होता जा रहा है। कई बार इन लोगों द्वारा जहां मरीजों और उनके परिजनों के साथ अभद्रता की जाती है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews