गाली गलौज रोकने पर युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत

गाली गलौज रोकने पर युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत

जबलपुर, संदीप कुमार
जबलपुर एक के बाद एक हो रही हत्याओ से जहा शहर वासियों में दहशत का माहौल है वही खुलेआम हो रहे अपराधों से पुलिस प्रशाशन की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान खड़े होते है,,हाल ही में शारदा चौक में हुई टैटू संचालक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया ही था की फिर बीती रात चाकूबाजी की घटना से हुई युवक की मौत ।

बातया जाता है कि गाली गलोज करने से रोकने पर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या करदी गयी, जानकारी अनुसार बीती रात गढ़ा थानातंर्गत शारदा चौक पीली बिल्डिंग के पास कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही गाली गलौच को रोकने पर आरोपियों ने पहले तो क्षेत्रिय जनों के ऊपर पथराव कर दिया और मौके से भाग खड़े हुए वही आरोपी कुछ देर बाद फिर वाहा पहुँच गए और वहां से गुजर रहे युवक के ऊपर दनादन चाकू से वार करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया, जहा युवक को गंभीर अवस्था मे मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया वही उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी।
वही बताया जाता है कि आनंद कुंज निवासी 25 वर्षीय युवक गोलू विश्वकर्मा वही पर खड़ा हुआ था तभी आरोपियों द्वारा कुछ देर बाद फिर लौटकर आये और गालीगलौच करते हुए वहां खड़े गोलू विश्वकर्मा के ऊपर चाकू से हमला करते हुए फरार हो गए।

उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी। वही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ बहुगुणा ने बताया कि गढ़ा थाना क्षेत्र में युवक के ऊपर आरोपियों ने चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था ,,वही हमला करने वाले 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है ,आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews