जबलपुर में कोरोना से एक और मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 184 पहुंचा

जबलपुर में कोरोना से एक और मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 184 पहुंचा

जबलपुर| संदीप कुमार| jabalpur district जिले में कोरोना (Corona) से एक और मौत का मामला सामने आया है| सोमवार हुई एक महिला की मौत के बाद से जबलपुर में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 09 पहुंच गया है| जबकि कोरोना से संक्रमित लोगों के मामले 184 पहुंच गए हैं। मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब से प्राप्त हुई 10 सेम्पल की रिपोर्ट्स में से एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है।

पॉजिटिव पाई गई महिला चितरंजन वार्ड, गोहलपुर निवासी 27 बर्षीय साफिया बानों है जिनकी 17 और 18 मई की दरम्यानी रात 2 बजकर 40 मिनट पर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। साफिया बानों को अत्यंत गम्भीर अवस्था में 16 और 17 मई की दरम्यानी रात मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिये उनके परिजनों द्वारा लाया गया था। मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार साफिया बानों रक्त अल्पता से पीड़ित थी और उनके रक्त में प्लेटलेट्स की भी काफी कमी थी । पिछले आठ-दस दिनों से उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।जहाँ उन्हें खून भी चढ़ाया गया था।मेडिकल कॉलेज में भर्ती किये जाने के समय साफिया बानों रक्तअल्पता, थ्रोमबोसाइटोपेनिया, रक्त एवं फेफड़ों के संक्रमण से ग्रस्त थीं तथा उनकी शुगर लेवल एवं यूरिया भी असन्तुलित था । साफिया बानों के लिये गये कोविड-19 सेम्पल की सोमवार को दोपहर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सदर निवासी विजय बैंक की भी आज मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है हालाकि विजय बैन का सैंपल जांच के लिए आईसीएमआर लैब भेजा गया है जिसको लेकर अभी यह कहना स्पष्ट नहीं होगा कि विजय बैन कोरोना से पॉजिटीव है या नही। फिलहाल जबलपुर में कोरोना वायरस की संख्या 184 पहुंच गई है। जबकि मृतकों की संख्या 09 है।वही अभी तक 101लोग स्वस्थ होकर अभी तक अपने घर जा चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews