माफिया विरोधी कार्रवाई जारी, पचास लाख की सरकारी जमीन मुक्त कराई

माफिया विरोधी कार्रवाई जारी, पचास लाख की सरकारी जमीन मुक्त कराई

जबलपुर, संदीप कुमार| मध्य प्रदेश शासन द्वारा लगातार भू-माफिया-राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आज रिछाई में मुक्त करवाई माफिया से 50 लाख रु की जमीन…..
कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्ग दर्शन में थाना रांझी अंतर्गत रिछाई निवासी रघुवीर तिवारी द्वारा लगभग 50 लाख रुपए कीमती शासकीय 3600 वर्गफिट भूमि पर अवैध कब्जा कर 50 लाख रुपए की लागत से शटर वाली 3 दुकान एवं मकान बनाया गया था जिसे की आज पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की मौजूदगी में जमीदोज किया गया है।

रघुवीर तिवारी ने किया था शासकीय भूमि में कब्जा 
रिछाई निवासी रघुवीर तिवारी जिसने की शासकीय जमीन पर कब्जा किये हुए था उसके विरूद्ध थाना रांझी में हत्या एवं धोखाधडी का प्रकरण दर्ज है जिसमे वह सजा भी काटा है।

विवाद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद 
विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार रूपेश्वरी कुंजाम, थाना प्रभारी खमरिया निरुपा पांडे थाना खमरिया एवं थाना रांझी के बल के साथ तथा आरआई राजेन्द्र सेन एवं अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सागर बोरकर नगर निगम के अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews