एंटी माफिया अभियान : हत्या के आरोपी, नशे के सौदागरों के मकान ध्वस्त, 4 करोड़ की शासकीय भूमि मुक्त

एंटी माफिया अभियान : हत्या के आरोपी, नशे के सौदागरों के मकान ध्वस्त, 4 करोड़ की शासकीय भूमि मुक्त

जबलपुर, संदीप कुमार। प्रदेश में जारी एंटी माफिया अभियान (anti mafia campaign) के तहत आज जबलपुर जिला प्रशासन ने हत्या के आरोपी सोनकर भाइयों के के मकान को जमींदोज कर दिया और करीब 4 करोड़ रुपये की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त (Encroachment removed from government land) करा लिया।

जानकारी के अनुसार बीते साल कुख्यात बदमाश बबलू पंडा की मण्डला जिले में हत्या करने वाले अपराधी रोहित सोनकर और उसके भाइयों का मकान आज जबलपुर जिला प्रशासन (Jabalpur District Administration) ने जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है कि हल्का नंबर 100 में स्थित 15000 शासकीय जमीन पर सोनकर बंधुओं ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ था। इसके साथ ही 1800 वर्गफीट पर एक पक्का मकान (house demolished) भी बना रखा था जिसे जेसीबी मशीनों के माध्यम से ध्वस्त (encroachment removed)  किया गया।

ये भी पढ़ें – आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर, होगी वेतन में वृद्धि, मिलेंगे अन्य लाभ, हड़ताल खत्म

जबलपुर एसडीएम पीके सेनगुप्ता के मुताबिक सोनकर बंधु बरेला क्षेत्र में बड़े गांजा सप्लायर रहे हैं इसके अलावा नीरज सोनकर ने कुख्यात बदमाश बबलू पंडा की गोली मारकर हत्या भी की थी।  नीरज और रोहित सोनकर दोनों अभी जेल में हैं, सोनकर बंधुओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित एनएसए एवं आबकारी के प्रकरण भी चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें – India Post : डाक विभाग ने जनता को क्यों किया आगाह? पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम पीके सेनगुप्ता के नेतृत्व में बरेला थाना के पटपरा-खमरिया गांव में यह कार्यवाही की गई है, सोनकर बंधुओं ने करीब 4 करोड़ रुपए की शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था इतना ही नहीं इस अवैध जमीन पर एक मकान भी बनवा रखा था। जिला प्रशासन की इस कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा आरोपियों ने विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर को भी अपने कब्जे में ले लिया था जिसे कार्यवाही के दौरान जिला प्रशासन ने मुक्त करवाया।

ये भी पढ़ें – Indore News : विधायक आकाश विजयवर्गीय का ये वीडियो इसलिए हो रहा है तेजी से वायरल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews