ASI पर हमले का मामला, आरोपियो पर SP ने किया 10 हजार का इनाम घोषित

attack-on-ASI-SP-raises-10-thousand-rupees-prize-on-attacker-

जबलपुर| विजय नगर थाने में पदस्थ एएसआई पर हुए प्राणघातक हमले को जबलपुर एसपी अमित सिंह ने गंभीरता से लिया है।लिहाजा आरोपियो पर 10 हजार का इनाम घोषित करते हुए रांझी पुलिस को निर्देश दिए है कि आरोपियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। एसपी अमित सिंह के मुताबिक जिस तरह से आरोपियो ने एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने का दुस्साहस किया है वो कही से भी माफ करने योग्य नही है। 

एसपी ने बताया कि कुछ लोग चिन्हित किए गए है।हमलावर में एक आरोपी 307 का आरोपी बताया जा रहा है।जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है।इसके अलावा आरोपियो पर आज दस हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।गौरतलब है कि विजय नगर थाने में पदस्थ ए एस आई गोटिया कल ड्यूटी कर रात को जब घर जा रहे थे तो बाइक सवार तीन युवक स्कूटी सवार दो लड़कों के साथ लूट कर रहे थे जिसे की ए एस आई ने मना किया जिससे नाराज होकर तीनो युवको ने न सिर्फ पुलिस अधिकारी पर पत्थर से हमला किया बल्कि चाकूओं से भी प्रहार किया गया।फिलहाल घायल पुलिस अधिकारी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews