जबलपुर। आयुष्मान योजना का कार्ड होने के बाद भी या फिर इस कार्ड से फर्जी तरह से रु ऐंठने वालो पर जिला प्रशासन ने भले ही सख्ती बरती हो पर केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का प्रदेश सरकार से तालमेल न हो पाने के चलते दोषी अस्पतालों पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है। हाल ही के दिनों में जिला प्रशासन की कार्यवाही में ये सामने आया था कि शहर के कई अस्पताल आयुष्मान योजना के कार्डो के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हैं। इतना ही नहीं कार्ड होने के बाद भी अलग से रु की मांग की जाती है। हाल ही में इस तरह के मामलों को लेकर कलेक्टर ने फर्जीवाड़ा करने वाले अस्पतालों को नोटिस जारी किया था वही इस बात को लेकर कलेक्टर ने दुख जताया है कि भोपाल स्तर से जानकारी न देने के अभाव में ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्यवाही करने में परेशानी आ रही है फिर भी एक बार पुनः ऐसे अस्पतालों का रिकॉर्ड मंगवाया गया है जो कि आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा करते है।
आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले अस्पतालों की खुलेगी फाइल
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






