VVPAT पर पड़ सकता है गर्मी का असर, वोटिंग के बाद बैटरी निकालने के निर्देश

-Battery-can-be-removed-from-VVPAT-after-voting-instruction-of-EC

जबलपुर| बढ़ते तापामन की मार सिर्फ मनुष्य ही नही मशीनों को भी झेलना पड़ रहा है यही वजह है कि बढ़ते तापमान को लेकर मशीनों की भी व्यवस्था की जा रही है।लोकसभा चुनाव में उपयोग होने वाली मशीन ईवीएम के साथ साथ वीवीपेट के लिए मूख्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए है।इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी छवि भारद्वाज का कहना है कि मुख्य निर्वाचन आयोग की टेक्निकल टीम से निर्देश मिले है कि मतदान होने के बाद वीवीपेट मशीन से बैटरी को अलग कर दिया जाए। माना जा रहा है कि बढ़ते तापमान का असर चुनाँव करवाने वाली मशीनों पर भी पड़ सकता है यही कारण है कि मशीन वीवीपेट से मतदान होने के बाद बैटरी निकाल दी जाए। 

इसके अलावा स्ट्रांग रूम में भी सही ढंग से ठंडक रहे इसके भी पर्याप्त इंतजाम रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्ट्रांग रूम में वेंटिलेशन और कूलर की भी व्यवस्था की जा रही है जिससे स्ट्रांग रूम का तापमान ठंडा रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये भी बताया कि जबलपुर के एमएलबी स्कूल में जो स्ट्रांग रूम बनाया गया है उसमें मशीनो की संख्या भी ज्यादा हो गई है जिस वजह से स्ट्रांग रूम में पर्याप्त हवा और ठंडक की बेहतर से बेहतर से व्यवस्था की जा रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews