
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने STF के संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्मेक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स और सिविल लाइन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उससे पुछताछ की, तभी वो घबरा गया। जिसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई। बता दें युवक उमरिया जिले का रहने वाला है जो कि स्मेक लेकर जबलपुर आया था और उसे बेचने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं पूरा मामला…
200 ग्राम स्मेक जब्त
दरअसल, जबलपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस और STF ने रविवार की रात एक तस्कर के पास से 200 ग्राम स्मेक जब्त की है, जिसकी अंतर्राष्टीय बाजार में करीब 20 लाख रूपए कीमत है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कौरव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे डीआरएम कार्यालय के पास एक युवक स्मैक की खेप लेकर खड़ा हुआ है और संभवत किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
पुछताछ जारी
वहीं, जब युवक को रोका तो वह पुलिस को देखकर घबरा गया और बैग की तलाशी लेने पर उसमें स्मैक रखी हुई मिली। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, मामला दर्ज कर आरोपी से पुछताछ की जा रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

