खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 क्विंटल मावा जप्त

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 क्विंटल मावा जप्त

जबलपुर,संदीप कुमार। दीपावली (diwali) के त्यौहार को देखते हुए आम जनों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ, मिठाई, डेयरी प्रोडक्ट्स, नमकीन आदि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन (food safety department) की टीम की मिठाई विक्रय प्रतिष्ठानों की जाँच की कार्यवाही आज गुरूवार को भी जारी रही। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा आज मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आगरा से रेलवे द्वारा मंगाए गए संदिग्ध मावा का पीछा कर दीक्षितपूरा स्थित मेशर्स दिनेश कुमार नेमा से मावे का नमूना लेकर 3 क्विंटल संदिग्ध मावे को जप्ती में लेकर नमूना कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़े…नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का एक्शन मोड, अवैध शराब के 28 प्रकरण किए दर्ज

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव के अनुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने आज उपरोक्त कार्यवाही के अलावा बरदाना गली आगा चौक स्थित हीरा स्वीट्स से दूध व वेशन , मनोहर स्वीट्स नौदरा ब्रिज से नमकीन सेव , मिठाई पेड़ा , हीरा जनरल स्टोर नौदरा ब्रिज से असोर्ट मेंट(कंफेंशनारी) , राइट टाउन स्थित योगी हीरा स्वीट्स से दूध , पनीर एवं दमोहनाका स्थित बाबू भाई स्वीट्स से दही, पनीर, मिल्कमेड, गुलाब जामुन व बाबू भाई बेकर्स (गुप्ता बेकर्स) से पनीर , दही , हीरा स्वीट्स नौदरा ब्रिज से नमकीन , सेव, सलोनी , केसरवानी स्वीट्स रांझी से दही और घी एवं मावा और राजवाड़ी स्वीट्स रांझी से सोन पापड़ी , सालोनी , नमकीन के सैंपल लिए गए।

यह भी पढ़े…तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पुत्र की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद धुर्वे द्वारा पाटन क्षेत्र में भी कार्यवाही की गई, सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मिठाई दुकानों की जांच की आज की कार्यवाही के दौरान 65 नमूने चलित प्रयोगशाला व मैजिक बॉक्स से भी संग्रहित किये गये हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews