SAHARA INDIA: सहारा के खिलाफ महाकौशल के विधायकों का कलेक्ट्रेट घेराव आज

Sahara India

जबलपुर।संदीप कुमार। Sahara India 2022: सहारा सहित चिटफंड कंपनियों के खिलाफ निवेशक अभिकर्ता हितकारी संघ का कलेक्ट्रेट घेराव मंगलवार को होगा। इस घेराव कार्यक्रम में महाकौशल क्षेत्र के सभी कांग्रेसी विधायक शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के हजारों पीड़ित निवेशक भी घेराव का हिस्सा बनेंगे।

यह भी पढ़े.. राज्यपाल के निर्देश- पेसा एक्ट नियमों को शीघ्र अंतिम स्वरूप दें, फास्ट ट्रेक में हो दया याचिकाओं का समाधान

सहारा के द्वारा पीड़ित निवेशकों की लड़ाई लड़ रहे निवेशक अभिकर्ता हितकारी संघ ने समस्याओं का निदान न होने के चलते अब कलेक्ट्रेट घेराव का मूड बनाया है। मंगलवार को दोपहर एक बजे सहारा इंडिया सहित सैकड़ों चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जबलपुर में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। निवेशक अभिकर्ता हितकारी संघ के संरक्षक सौरव नाटी शर्मा का कहना है कि इन कंपनियों द्वारा निवेशकों को ठगा गया है लेकिन प्रशासन बार-बार कहने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़े.. MP: चुनाव आयोग के कलेक्टरों को निर्देश, बिना अनुमति ना बदलें इन अधिकारियों के प्रभार, 8 को प्रशिक्षण

इस कार्यक्रम में बुलाए गए निवेशकों से कहा गया है कि वे अपने तमाम दस्तावेजों की छाया प्रति लेकर आंदोलन में शामिल हो। संभाग स्तरीय इस ग्राम में जबलपुर संभाग के सभी जिलों के लोगों को बुलाया गया है। सौरभ नाटी शर्मा सहारा सहित चिटफंड कंपनियों के खिलाफ पिछले काफी लंबे समय से मोर्चा खोले हुए हैं। इस घेराव में कांग्रेस के कई विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भनोट ,विनय सक्सेना, संजय यादव, नारायण पट्टा ,अशोक मर्सकोले सहित कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। संघ ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद भी जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews