पुल से फिसली बाइक, दादा-पोता बहे, दोनों के मिले शव, गांव मे मातम पसरा

पुल से फिसली बाइक, दादा-पोता बहे, दोनों के मिले शव, गांव मे मातम पसरा

JABALPUR NEWS : जबलपुर के ग्राम ककरेहटा में रहने वाले दादा- पोते की शनिवार शाम हिरन नदी में बहती हुई लाश मिली। दादा जागेश्वर बर्मन अपने दो साल के पोते के साथ किसी काम से सिहोरा गए थे। बीती रात जब वह बाइक से वापस अपने गांव आ रहें थे तभी कटंगी थाना अंतर्गत नाहन देवी घाट पर बनें पुल से उनकी बाइक फिसल गई, जिसके कारण दादा- पोता पानी में बह गए।

रातभर चली तलाश 

रात भर जब जागेश्वर और उनका पोता घर नही आए तो उनकी तलाशी शुरू कर दी। शनिवार की दोपहर दादा पोते का शव नाहन देवी घाट से करीब पांच किलोमीटर दूर मिला। सूचना के बाद कटंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पाटन भिजवाया। जानकारी के मुताबिक जागेश्वर बर्मन शुक्रवार की दोपहर को रिश्तेदारी में सिहोरा गए थे, इस दौरान उनके दो साल के पोता भी थे। रात 10 बजे जब वह वापस लौट रहें थे , जैसे ही बाइक पुल पर पहुंची तो फिसल गई, जिसके चलते दोनों नदी में बह गए। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews