BJP विधायक टी राजा सिंह का ओवैसी पर हमला, विपक्षी दलों को ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप, ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना

भाजपा विधायक ने कहा चुनाव का माहौल है तो ममता बनर्जी बौखला गई है , पिछले चुनाव में भाजपा ने 77 सीट जीती थी और इस बार ममता की बहुत बड़ी हार होने जा रही है और बंगाल में भगवा लहराएगा इसलिए वो परेशान है।
BJP MLA T. Raja Singh

BJP MLA T. Raja Singh

जबलपुर पहुंचे हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने ओवैसी भाइयों पर बड़ा हमला किया हैं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उन्हें मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया साथ ही ब्लैक मेलर बताते हुए कहा कि ये चुनाव वाले राज्यों में सिर्फ धंधा करने जाते हैं विपक्षी पार्टियों से वोट काटने के नाम पर पैसा ऐंठते हैं, भाजपा विधायक ने ममता बनर्जी पर भी बड़ा हमला किया।

तेलंगाना के हैदराबाद की गोशामहल सीट से भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार विधायक और हिंदुत्ववादी नेता टी राजा सिंह जबलपुर में आयोजितगदा यात्रा में शामिल होने पहुंचे, उन्होंने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए इसे हिन्दुओं को एकजुट रखने की महत्वपूर्ण पहल बताया, उन्होंने कहा कि इससे हर हिन्दू के मन में देश, धर्म और समाज के लिए  जागरूकता आयेगी।

मीडिया से बात करते हुए  भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि देश में जबतक जेहादी सोच के लोग रहेंगे तब तक जिहाद खत्म नहीं होगा ओवैसी की पार्टी द्वारा सभी राज्यों में चुनाव लड़ने के सवाल पर टी राजा सिंह ने कहा कि ओवैसी चुनावी राज्यों में चुनाव लड़ने नहीं बल्कि धंधा करने जाते हैं।

ओवैसी पर विपक्षी पार्टियों को ब्लैकमेल करने के आरोप लगाये 

उन्होंने आरोप लगाया कि वे विपक्षी पार्टियों को ब्लैक मेल करते हैं फिर वोट काटने की धमकी देकर करोड़ों की डील करते हैं। टी राजा सिंह ने कहा कि दोनों ओवैसी बड़े ओवैसी असदुद्दीन ओवैसी और छोटे ओवैसी अकबरुद्दीन ओवैसी का ये धंधा है, उन्होंने कहा मुसलमानों को सोचना और देखना चाहिए कि दोनों ओवैसी भाई ही उनके सबसे बड़े दुश्मन है भाजपा उनकी दुश्मन नहीं है।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना 

ममता बनर्जी पर हमला करते हुए भाजपा विधायक ने कहा चुनाव का माहौल है तो ममता बनर्जी बौखला गई है , पिछले चुनाव में भाजपा ने 77 सीट जीती थी और इस बार ममता की बहुत बड़ी हार होने जा रही है और बंगाल में भगवा लहराएगा इसलिए वो परेशान है। ममता बनर्जी के एसआईआर के विरोध के सवाल पर टी राजा सिंह ने कहा कि एसआईआर लाने का मतलब है वो बंगाल में रहेगा और जिन बंगलादेशियों को ममता बनर्जी ने पाल रखा था उन्हें भगाया जायेगा इसलिए वे ऐसा किये जाने से घबराई हुई हैं।

फिल्म धुरंधर 2 का विरोध करने वालों को बताया देशद्रोही 

भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए कहा कि मेरी नजर में वो देश के प्रति समर्पित एक फिल्म है इसमें सच्चाई बताने का प्रयास किया गया है कि कैसे एक भारतीय सैनिक पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारता है नकली नोटों की खेप को भारत आने से रोकता है, उन्होंने कहा जो लोग इस फ़िल्म का विरोध कर रहे हैं वे भारतीय नहीं है देश द्रोही हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews