बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पहुंचे जबलपुर, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा जमकर निशाना,

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पहुंचे जबलपुर, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा जमकर निशाना,

Jabalpur National spokesperson Sudhanshu Trivedi  : जबलपुर में तीन दिवसीय वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में शामिल होने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर हमेशा से ही कांग्रेस के द्वारा बाधा खड़ी की गई थी। कांग्रेस के नेता वकीलों का चोला ओढकर राम मंदिर निर्माण में बाधा डालते रहे हैं, उन्होंने कहा कि राम मंदिर भारत की चेतना का प्रतीक है। भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और राम मंदिर भी बनने को तैयार है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जिस प्रकार से पिछले दिनों चीन को लेकर जो बयान दिया है वह सरासर गलत है, राहुल गांधी भारत को चीन के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए कह रहे हैं जिस प्रकार से राहुल गांधी ने भारत के सैनिकों के प्रति पिटाई शब्द का उपयोग किया उसके बाद 130 करोड़ लोग राहुल गांधी कह रहे कि चीन के सामने आत्मसमर्पण भारत को करना चाहिए इससे राहुल गांधी की जाने अनजाने में चीन के प्रति विचारधारा सामने आ रही है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले दान के बोझ तले राहुल गांधी दबे हैं या फिर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से हुए करार के चलते इस प्रकार के बयान राहुल गांधी के द्वारा दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा फर्क रहा है वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़े यात्रा को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 52 साल के युवा नेता का स्थाई साथी 35 साल का छात्र नेता है जिसकी ख्याति टुकड़े टुकड़े गैंग से हुई है राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के सभी साथी प्रत्येक राज्य के किसी न किसी कारण से विवादित बयान देते रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कौन आ रहा है कौन जा रहा है इसका विचार भारतीय जनता पार्टी नहीं करती भारतीय जनता पार्टी जनता के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश तरक्की कर रहा है नए-नए विकास कार्य और योजनाएं जनता के लिए किए जा रहे है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews