भाजपा प्रवक्ता की निगम अधिकारी को धमकी- “सड़क पर ठीक करना जानते हैं अधिकारियों को”

भाजपा प्रवक्ता की निगम अधिकारी को धमकी- “सड़क पर ठीक करना जानते हैं अधिकारियों को”

जबलपुर, संदीप कुमार। सिवनी जिले के भाजपा जनपद सदस्य की ठगी के बाद जबलपुर में भाजपा प्रवक्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें प्रवक्ता नगर निगम के एक अधिकारी के चेम्बर में खुलेआम धमकी दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर पार्टी के अंदर हलचल मच गई है।

अनैतिक मांग पूरी नहीं होने पर युवक को कट्टा रखकर बंद करने की धमकी देने वाला SI निलंबित

सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में भाजपा प्रवक्ता जमा खान नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह के ऑफिस में पहुंचकर एक सीआईएस की कार्यप्रणाली को लेकर धमकी दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि नगर निगम अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा के नेता है हर तरह से निपटाना जानते हैं। वीडियो में साफ तौर पर भाजपा नेता कह रहा है कि निगम अधिकारी नहीं मानें तो उसे सड़क पर सुधार दिया जाएगा और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, सिर्फ ज्यादा से ज्यादा धारा 354 लगेगी।

निगम के बाहर दो-दो हाथ कर लें अधिकारी
भाजपा प्रवक्ता वीडियो में खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि नगर निगम अधिकारियों को ज्यादा गर्मी है तो वह निगम परिसर के बाहर आकर दो-दो हाथ कर सकते हैं।

बदमाशी नहीं चलेगी, तोप खां नहीं हो गए कहीं के
भाजपा प्रवक्ता वीडियो में कह रहे हैं निगम अधिकारियों की बदमाशी नहीं चलेगी, सीआईएस है कहीं के तोप खां नहीं। उनको जो गलतफहमी है उसको सुधार लें, सड़क पर सुधारने की हिम्मत रखता हूं।

अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूके
सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में भाजपा प्रवक्ता जमा खान शासकीय कार्यालय में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकें। भाजपा नेता का कहना था कि नगर निगम अधिकारियों में दम है तो वह परिसर के बाहर कुश्ती लड़ सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”572670593″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews