
Jabalpur News : जबलपुर में ट्रैक्टर चलाते हुए दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दुल्हन ट्रैक्टर में सवार होकर जब बहू जयमाला मंडप पहुंची, तो जिसने भी इस नजारे को देखा बस देखते ही रह गया जो अभी चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसे लेकर अविनाश पटेल ने बताया कि उनके छोटे भाई अखिल पटेल का विवाह दमोह के करोंदी गांव में रहने वाली शिवानी पटेल के साथ संपन्न हुआ। जिस मैरिज गार्डन में विवाह था वहां से लेकर जयमाला स्टेज तक जो कि करीब आधा किलोमीटर था वह स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए गई। अविनाश पटेल का कहना है कि हम लोग का व्यवसाय खेती किसानी हैं। हमारे परिवार में बेटी अभी काम में मदद करती है।
जमुनिया गांव का मामला
दरअसल, यह वीडियो पाटन के जमुनिया गांव में रहने वाले पटेल परिवार की बहू शिवानी का है। जिसका अखिल के साथ विवाह हुआ है। शिवानी ने भी अपने ससुराल में बता दिया था कि वह ट्रैक्टर चलाना जानती है और शादी के बाद वह अपने पति का हर काम में साथ देगी फिर वह खेती किसानी हो या फिर घर का काम।
[dgv_vimeo_video id=”840777356″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

