जबलपुर में हुई युवक की निर्मम हत्या, चाकू गोदकर पत्थर से कुचला सिर, जांच में जुटी पुलिस

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Jabalpur Crime News: मध्यप्रदेश (MP) के जबलपुर (Jabalpur) में एक युवक की निर्मम हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा गया और उसके सिर पर पत्थर भी पटके गए। युवक का शव धुआंधार से 100 मीटर दूर चट्टानों के बीच मिला है। जानकारी लगते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

भेड़ाघाट पुलिस को धुआंधार पहुंचे कुछ लोगों ने पहाड़ी के बीच में खून से सनी लाश मिलने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि कोई जानकारी जुटाई जा सके।

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को शराब की बोतल और कुछ डिस्पोजल पड़े हुए मिले हैं। इसके आधार पर कहा जा रहा है कि शायद यहां पर शराब पार्टी की जा रही थी और उसी दौरान हुए विवाद के चलते युवक की हत्या हुई है। हालांकि, ये सिर्फ अंदाजा है घटना के बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक युवक पर 8 से ज्यादा बार चाकू से हमला कर उसके सिर पर पत्थर पटका गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला था और उसके सिर पर बड़ा सा पत्थर रखा हुआ था। ऐसी कोई भी चीज हाथ नहीं लगी है जिससे मृतक की शिनाख्त की जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews