जबलपुर में युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

एक तरफ जहाँ देर रात तक लोग दुर्गा प्रतिमाओं को देखने के लिए सड़कों पर घूम रहे थे। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के द्वारा जगह जगह बल लगाया गया था, उसके बावजूद बीच सड़क में युवक की हत्या होना नागरिको को दहशत में डाल रहा है।
murder in jabalpur

Jabalpur News : जबलपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। बेख़ौफ़ बदमाशों ने घमापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बीच सड़क पर चाकू मारकर निर्ममता से हत्या कर दी। वही बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि घमापुर नीवासी नवीन शर्मा बप्पा स्वीट्स के पास से जा रहा था। पास में ही बैठे कुछ बदमाश शराबखोरी कर रहे थे। किसी बात को लेकर विवाद करते हुए बदमाशों ने नवीन पर चाकुओं से हमला बोलते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

बीच सड़क पर Murder से सनसनी

एक तरफ जहाँ देर रात तक लोग दुर्गा प्रतिमाओं को देखने के लिए सड़कों पर घूम रहे थे। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के द्वारा जगह जगह बल लगाया गया था, उसके बावजूद बीच सड़क में युवक की हत्या होना नागरिको को दहशत में डाल रहा है।

आरोपियों की तलाश कर रही Police 

सूचना पर मौके पर पहुंची घमापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि नवीन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किन कारणों से उसकी हत्या की गई उन्हें जानकारी नहीं है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews