जबलपुर-गौरीघाट में दिनदहाड़े चली गोली, 6 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, गोली लगने से दो घायल

जबलपुर-गौरीघाट में दिनदहाड़े चली गोली, 6 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, गोली लगने से दो घायल

JABALPUR  NEWS : जबलपुर के गौरीघाट थाना क्षेत्र के खारी घाट हनुमान मंदिर के पास उसे वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई जब छह बदमाशों ने मंदिर में दर्शन करने गए दो युवकों पर फायरिंग कर दी जहां फायरिंग से घायल युवकों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां घायलों में रतन यादव और शुभम नाम का युवक शामिल है वही रतन यादव कुख्यात बदमाश विजय यादव का भाई है, जहां विजय यादव का पुलिस के द्वारा एनकाउंटर किया गया था जहां वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।

बदमाशों ने किया हमला 

वहीं मामले में घायल रतन यादव ने बताया कि 6 बाइक सवार बदमाशों के द्वारा उन पर हमला किया गया जिससे उनके साथी शुभम और उन्हें चोटे आई हैं और बदमाश कट्टे से फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए वही बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो पाई है वही रतन यादव के कंधे में गोली लगी वहीं अन्य युवक शुभम के पैर में गोली लगी जिनका इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है वहीं मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गौरीघाट नेहरू सिंह खंडाते जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदा दर्शन करने आए रतन यादव और उसके साथी शुभम पर अज्ञात युवकों के द्वारा फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज और मुलायजे के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया है वहीं पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगाले हैं जिसमें बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं वही वारदात की जगह से कारतूस के खोखे मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया है वही अज्ञात बदमाशों की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही है…

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews