Road Accident: जबलपुर में हादसा, मजदूरों से भरी बस पलटी, कई गंभीर घायल

जबलपुर

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले (Jabalpur Road Accident) से बड़ी खबर मिल रही है। जिले के चरगावां थाने के गंगई गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक बस के पलटने से 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही और ओवर लोडिंग होने के चलते यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़े.. Good News: बढ़े हुए DA एरियर के बाद कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी, देखें कैलकुलेशन

जानकारी के अनुसार,  30 सवारी क्षमता की बस में 50 से अधिक मजदूरों को कोहला गांव से काम के लिए जबलपुर ले जा रही थी। यातायात नियमों को ताक पर रखते हुए बस का ड्राइवर सवारियों को ठसाठस भर कर लापरवाही से बस चला रहा था जिसके चलते यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़े.. MP: पटवारी समेत 3 निलंबित, 11 कर्मचारियों को नोटिस, 4 की वेतन वृद्धि रोकी, 1 पर जुर्माना

घटना के बाद मची चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज भिजवाया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। घटना में 40 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं जिनमें से 10 की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है।इधर इस हादसे में पुलिस (Jabalpur Police) की भी लापरवाही सामने आई है क्योंकि पुलिस कभी भी इस क्षेत्र में चेकिंग पॉइंट नहीं लगाती है, घायल हुए मजदूर कोहला गांव के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews