युवती का whatsapp हैक कर भाई-बहन के अकाउंट से निकाले पैसे

युवती का whatsapp हैक कर भाई-बहन के अकाउंट से निकाले पैसे

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। अब तक आपने फेसबुक हैक कर मैसेंजर पर रुपये मांगने के मामले सुने होंगे लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे है उसे सुनकर आप हैरान रह जाओगे, दरअसल जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मामला आया है जिसमें किसी सायबर ठग ने एक युवती का व्हाट्सएप हैक कर उसके व उसके भाई के अकाउंट से करीब 61 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात सायबर ठग के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े.. अब इंदौर पुलिस के अदृश्य गार्ड रखेंगे अपराधियों पर कड़ी नजर, पुलिस ने की टीम गठित

पुलिस की माने तो आरोपी  ने आर्ची जैन नाम की युवती जो कि भोपाल में रहती है, उसका व्हाट्सएप हैक करने के बाद उसके एकाउंट से रुपये पार कर दिए, आरोपी  ने पहले तो आर्ची जैन के मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया। इसके बाद उसने आर्ची के बहन प्रिया और भाई ऋषभ से नौ-नौ हजार रुपये अपने पास मंगा लिए। इसके बाद जब पीड़ितों ने गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर निकाला, तो वह भी आरोपी का ही निकला। आरोपी ने प्रिया और ऋषण के खातों से करीबन 31 हजार और साढ़े बारह हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि आनंद कालोनी निवासी प्रिया जैन की बहन आर्ची जैन भोपाल में रहती है। अज्ञात आरोपी ने आर्ची का वाट्सएप हैक किया और प्रिया को मैसेज कर नौ हजार रुपये मांगे। ऐसा ही मैसेज प्रिया के भाई ऋषभ को भी किया। इसी दौरान दोनों का संपर्क आर्ची से हुआ, तो आर्ची ने बताया कि किसी ने उसका वाट्सएप हैक कर लिया है और वह लोगों से रुपये मांग रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर शातिर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामलें के सामने आने के बाद अब लोगो के लिए ज्यादा सतर्क हो जाने का वक़्त है अब तक फेसबुक हैक कर पैसे मांगने का मामले सामने आते थे लेकिन अब व्हाट्सएप हैक कर एकाउंट से रुपये निकाल लिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews