जबलपुर में ऑनलाइन ठगी का मामला आया सामने, केएफसी आउटलेट के नाम पर ठगों ने जमा करवाए 45 लाख रुपए

online

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी महेश केमतानी के बेटे स्पर्श केमतानी के साथ ठगों ने लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी की है। जिसकी शिकायत मदनमहल थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस मामले को दर्ज कर ठगी करने वालों की तलाश में जुट चुकी है।

ये है पूरा मामला

मल्टीनेशनल कंपनी केएफसी के आउटलेट के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से स्पर्श केमतानी की किसी व्यक्ति से बात चल रही थी। केएफसी के आउटलेट के नाम पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ऑनलाइन रूप से 45 लाख रुपए एक अकाउंट में जमा करवा लिए गए। जब आउटलेट संबंधी दस्तावेज नहीं मिले तो स्पर्श केमतानी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। वहीं जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत मदनमहल थाने में की गई। मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी क्राइम समर वर्मा ने बताया कि मामले को जांच में लिया गया है। संबंधित बैंक अकाउंट के भी विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। पूरा मामला ऑनलाइन ठगी का है। जिसमें पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की तलाशी कर ली जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”892874862″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews