Jabalpur News: एमपी स्टेट बार काउंसिल में जमकर हुआ हंगामा, अध्यक्ष ने लगवाया बैठक कक्ष में ताला

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के जबलपुर मुख्यालय में हुए हंगामे को लेकर आरोप यह सामने आया है कि स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष प्रेम सिंह भदौरिया ने बैठक का आयोजन रोकने के लिए ताला लगवाया था।
MP State Bar Council

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में वकीलों की सबसे बड़ी संस्था, एमपी स्टेट बार काउंसिल के जबलपुर स्थित मुख्यालय में आज यानी शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, जबलपुर स्थित एमपी स्टेट बार काउंसिल मुख्यालय में वकीलों की साधारण सभा की बैठक आयोजित होनी थी, लेकिन इससे पहले सभा कक्ष में ताला जड़ दिया गया। आइए जानते हैं विस्तार से…

सदस्यों के विरोध के बाद खुला ताला

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के जबलपुर मुख्यालय में हुए हंगामे को लेकर आरोप यह सामने आया है कि स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष प्रेम सिंह भदौरिया ने बैठक का आयोजन रोकने के लिए ताला लगवाया था, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि बैठक में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। फिलहाल, सदस्यों के विरोध के बाद सभा कक्ष का ताला खुलवाया गया और फिर सभा कक्ष में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई।

अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई सदस्यों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। नियम के मुताबिक अब 21 दिनों के भीतर स्टेट बार काउंसिल की साधारण सभा की अगली बैठक की जाएगी, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के मुताबिक अध्यक्ष पद पर फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि एमपी स्टेट बार काउंसिल में कुल 25 सदस्य हैं और अध्यक्ष पद के लिए आधे से ज्यादा सदस्यों का समर्थन ज़रुरी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews