सहारा की धोखाधड़ी से परेशान निवेशकों के लिए आगे आई कांग्रेस, रोशन करेंगे उनकी दिवाली

sahara

जबलपुर, संदीप कुमार। सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी (Sahara India Credit Cooperative Society) की ठगी (Sahara Fraud) का शिकार लाखों निवेशक अपनी खून पसीने की गाढ़ी कमाई गंवाने से लम्बे समय से मायूस हैं और उदास हैं।  पैसा वापस पाने के लिए पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रहे निवेशकों को न होली अच्छी लगती है ना दिवाली, ना ईद । उन्हें तो बस लगता है कि उन्होंने सहारा में जो पैसा लगाया है वो वापस मिल जाए तो उनकी होली, दिवाली, ईद सब हो जाएगी।  लेकिन परेशान और सहारा की धोखाधड़ी का शिकार हुए निवेशकों की मदद के लिए आगे आये हैं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सौरभ नाटी शर्मा (Congress State General Secretary Saurabh Nati Sharma)। सौरभ ने घोषणा की है कि वे इस बार सहारा द्वारा ठगे गए निवेशकों के घर दिवाली मनाएंगे,  कांग्रेस निवेशकों के घर जाकर मिठाईयां और पटाखे बांटेगी।

सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी में लाखों लोग अपना करोड़ों रुपया फंसाये बैठे हैं।  अकेले जबलपुर जिले की ही बात की जाए तो लगभग तीन लाख निवेशकों का लगभग सात सौ करोड़ रुपया सहारा की विभिन्न स्कीमों में निवेश है, जो परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी सहारा इंडिया वापस नहीं लौटा रहा है। इसे लेकर समय-समय पर कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा आंदोलन करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें – गलती SAHARA की, सजा हमें क्यों! एजेंटों की सरकार से गुहार, हाई कोर्ट में दायर करेंगे Petition

पिछले दिनों 20 अक्टूबर को ही सौरभ शर्मा ने सैकड़ों निवेशकों के साथ कैंडल मार्च निकाला था और 25 अक्टूबर को हजारों निवेशकों के साथ सम्मेलन कर कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था। सौरभ के इसी जुझारू नेतृत्व का परिणाम है कि 27 अक्टूबर को जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खंडेल ने जबलपुर क्राइम ब्रांच सभागार में सहारा इंडिया के अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं को बुलाया और सहारा के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि जल्द से जल्द सहारा के निवेशकों के पैसे का भुगतान करें नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें – DA का 50% भुगतान और वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े कर्मचारी, 1 नवंबर से काम के बहिष्कार का फैसला

अब चूँकि दिवाली सामने है और सहारा में पैसा फंसाए बैठे निवेशक परेशान हैं इसलिए इनकी मदद के लिए एक बार फिर कांग्रेस आगे आई है।  कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सौरभ नाटी शर्मा ने कहा है कि सहारा द्वारा ठगे गए निवेशकों के घर जाकर कांग्रेस दिवाली मनाएगी, निवेशकों के घर-घर जाकर कांग्रेस मिठाईयां और पटाखे बांटेगी और उनकी दिवाली काली नहीं होने देगी  उसे रोशन रखेगी।

ये भी पढ़ें – Indore news: 3 नई फ्लाइट देने के लिए सिंधिया का माना आभार, मंत्री-सांसद ने की ये मांग

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews