सत्ता से लगातार दूर रहकर फ्रस्टेशन की शिकार हो गई है कांग्रेस : कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

kailsh

Jabalpur News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय लोकसभा चुनाव के पहले क्लस्टर की बैठक लेने जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ का बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा कमलनाथ एक समझदार नेता है वह अपने मैनेजमेंट के लिए पहचाने जाते हैं लेकिन वह कैसे धोखा खा गए यह समझ में नहीं आ रहा है कमलनाथ की जरूरत भारतीय जनता पार्टी को कल थी ना कल होगी।

कांग्रेस नेताओं को सता रही है अपने भविष्य की चिंता 

गुना में दिए हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा दिग्विजय सिंह सहित पूरी कांग्रेस फ्रस्टेशन का शिकार हो गई है दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं पर उनको दया आती है। कांग्रेस नेताओं को अपने भविष्य की चिंता सता रही है इसी के चलते दिग्विजय सिंह फ्रस्टेशन में कुछ भी बोल रहे हैं कांग्रेस की हालत पर इन दोनों सिंह दया के पात्र हैं।

[dgv_vimeo_video id=”915156434″]

बंगाल में लगा देना चाहिए राष्ट्रपति शासन 

पश्चिम बंगाल में हुई इस शर्मनाक घटना को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा यह बहुत शर्मनाक घटना है कार्यालय के अंदर महिलाओं का शोषण हो रहा है गरीबों के अनाज पर बंगाल सरकार जमकर भ्रष्टाचार कर रही है पूरे बंगाल में ममता की पार्टी माफिया और पुलिस मिलकर पूरा नेक्सस चला रहे हैं सन्देश जाने के लिए मुझे मना किया गया था बंगाल में लोकतंत्र नहीं है और महिलाओं की दुर्दशा हो रही है मेरी व्यक्तिगत मांग है कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। किसान आंदोलन को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा यह पूरा आंदोलन तथा घटित लोगों का सोच समझा एजेंडा है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”915155205″]

[dgv_vimeo_video id=”915155435″]

[dgv_vimeo_video id=”915155597″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews