कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का सिजेरियन ऑपरेशन, स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का सिजेरियन ऑपरेशन, स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

जबलपुर, संदीप कुमार
कोरोना वायरस संक्रमण के बीच जब लगातार लोग पॉजिटिव हो रहे हैं और उन पॉजिटिव केसों की मौतें भी हो रही हैं तो इस बीच मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा कारनामा किया है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मिलकर एक कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की ना सिर्फ जान बचाई है| बल्कि उसका एक सफल ऑपरेशन भी किया है | इस ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

पनागर की रहने वाली है महिला 
स्वास्थ्य विभाग ने पनागर में रहने वाली गर्भवती महिला को जब जांच की तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई लिहाजा उसे बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया।चूँकि महिला कोरोना पोजटिव के साथ साथ गर्भवती थी लिहाजा उसकी निगरानी के लिए लगातार मेडिकल की टीम भी साथ मे मौजूद थी।बुधवार की दोपहर महिला को अचानक ही प्रसव पीड़ा हुई तो उसके बाद उसका इलाज किया गया।इस दौरान महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया जिसके बाद उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद महिला और उसका बच्चा दोनों ही स्वस्थ है।

समय से गर्भवती महिला पहुंच गई थी मेडिकल कॉलेज….
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. प्रदीप कसार बताते हैं कि अगर महिला समय पर नहीं आती तो कोई अनहोनी जरूर हो जाती पर महिला के परिजनों ने उसे समय रहते मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया और उसके बाद अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की टीम ने महिला का एक सफल ऑपरेशन किया यही वजह है कि आज महिला और उसका बच्चा दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ है।

एनस्थीया और गायनोलॉजिस्ट टीम की के द्वारा एक सफल ऑपरेशन……

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ प्रदीप कसार बताते हैं कि महिला के सफल ऑपरेशन के पीछे एनस्थीसिया और गायनोलॉजिस्ट टीम का एक बड़ा हाथ है क्योंकि जिस समय में महिला को लाया गया था वह कोरोना पॉजिटिव थी इसके अलावा महिला गर्भवती भी थी। लिहाजा दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए टीम ने महिला को पहले तो कोरोना वायरस वार्ड में शिफ्ट किया गया और उसके बाद फिर महिला का एक सफल सीजीयर्न ऑपरेशन किया गया लिहाजा इस ऑपरेशन के बाद महिला और उसका बच्चा दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews