कोरोना वायरस: पश्चिम मध्य रेलवे ने 31 मार्च तक यात्री ट्रेनों पर लगाई रोक

Now-you-can-do-these-work-on-railway-station-by-your-name

जबलपुर।संदीप कुमार।

भारतीय रेल के द्वारा 31 मार्च तक सभी यात्री रेल सेवाओं पर पूरी तरह से रोक लगाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है जिसके चलते पश्चिम मध्य रेलवे की लगभग 60 ट्रेन 31 मार्च तक रद्द रहेंगी। फिलहाल अभी जो ट्रेन है संचालन में है उनके लिए जबलपुर स्टेशन पर पहुंचने पर स्क्रीनिंग टेस्ट की व्यवस्था की गई है, ताकि स्टेशन पर आने एवं जाने वाले यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना संभव हो सके। साथ ही परीक्षण में कोरोना संदिग्ध पाए जाने की अवस्था में तत्काल चिकित्सीय उपचार उपलब्ध कराने के लिए रेलवे अस्पताल के साथ ही शहर के आइसोलेशन हॉस्पिटल्स में सभी तैयारियां की गई है।

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ऐसे बहुत से यात्री अभी भी अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं जिन्हें अपने गंतव्य स्थान तक जाना है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के अनुसार देश के अंदर जनता कर्फ्यू का असर सार्थक साबित हो रहा है वहीं स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों की माने तो वह ज़मीनी स्तर पर आने वाले यात्रियों को जागरूक करने के लिए जुटे हुए हैं कि वह अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही रेल या बस की यात्रा करें क्योंकि सोशल गैदरिंग से बचने पर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। जबलपुर रेलवे स्टेशन के दोनों मुख्य प्रवेश प्लेटफार्म पर स्क्रीन टेस्ट से गुजरने के बाद ही आवागमन की मंजूरी दी जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews