गांव में कोरोना की दस्तक, वाणिज्यिक कर विभाग कर्मचारी सहित 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव

गांव में कोरोना की दस्तक, वाणिज्यिक कर विभाग कर्मचारी सहित 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर जिले में लागातर बढ़ रहे कोरोना वायरस के केसों ने अब शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। कुंडम के बाद अब बरगी और बेलखेड़ा में कोरोना पॉजिटीव के केस सामने आए है।बरगी में चार तो बेलखेड़ा में एक केस पॉजिटीव आया है। वर्तमान में पांचों पॉजिटीव संस्थागत क्वारेन्टीन है।

पूना से अपने गाँव पहुँचे थे पॉजिटीव मरीज

मेडिकल कॉलेज के बयरोलॉजी लेब से 49 रिपोर्ट मिली है।जिसमे की 2 पॉजिटीव व्यक्ति पूना में मजदूरी किया करते थे और हाल ही में श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से जबलपुर आए है।जानकारी के मुताबिक पॉजिटीव दोनो व्यक्ति बरगी के डोंडा गाव के है जिनकी उम्र 20 और 18 है दोनो ही युवक पूना में मजदूरी किया करते थे। वही बरगी में ही रहने वाले 63 साल के बुजुर्ग 27 मई को भिलाई से जबलपुर आए थे।इसी तरह एक केस बेलखेड़ा का है जो कि पूना से जबलपुर आया हुआ था।

वाणिज्यिक कर विभाग का कर्मचारी भी निकला पॉजिटीव

बरगी के खेरमाई मंदिर के पास रहने वाला 35 वर्षीय युवक भोपाल में वाणिजियक कर विभाग में पदस्थ है।युवक 27 मई को बरगी आया था हालांकि सभी लोगो को संस्थागत क्वारेन्टीन किया गया था ।

ग्रमीण में केस बढ़ने से पुलिस प्रशासन के सामने चुनोती बड़ी

दूसरे राज्यों से जबलपुर पहुँचे प्रवासी मजदूरों ने अब शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी वायरस पहुँचा दिया है कुंडम के बाद बरगी और बेलखेड़ा में कोरोना पॉजिटीव केस मिलने से पुलिस प्रशासन के सामने वायरस रोकथाम को लेकर चुनोती बढ़ गई है।asp शिवेश सिंह बताते है कि निश्चित रूप से ग्रामीण इलाको में वायरस को बढ़ने से रोकना एक चुनोती होगी क्योंकि ग्रामीण इलाकों में अभी भी जागरूकता की कमी है लोग मास्क पहनना पसंद नही करते और न ही सोशल डिस्टेन्स बना कर रखते है पर अब पुलिस ऐसे लोगो के खिलाफ एफिडेमिक एक्ट और 188 के तहत कार्यवाही भी की जा रही है साथ ही पुलिस लोगो को जागरूक करने का काम भी कर रही है।

जिले में कोरोना की स्थिति

पॉजिटीव मरीजो की संख्या – 234
स्वस्थ हुए – 171
मृत्यु – 09
एक्टिव केस – 54

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews