देश का पहला किड्स फ्रेंडली कोविड वैक्सीनेशन सेंटर तैयार, सीएम शिवराज ने दी बधाई

देश का पहला किड्स फ्रेंडली कोविड वैक्सीनेशन सेंटर तैयार, सीएम शिवराज ने दी बधाई

जबलपुर, संदीप कुमार।  बड़ों के बाद अब बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी जिसके लिए सरकार ने तैयारी करना भी शुरू कर दिया है, पर इस सब के बीच मध्यप्रदेश की जबलपुर स्मार्ट सिटी ने बच्चों के लिए एक ऐसा वेक्सीनेशन सेंटर  (Kids Friendly Covid Vaccination Center) तैयार कर लिया है जहां पर पूरा माहौल बच्चों के अनुकूल होगा। खास बात यह है कि जबलपुर स्मार्ट सिटी के द्वारा बनाए गए किड्स फ्रेंडली वेक्सीनेशन सेंटर देश का ऐसा पहला वैक्सीनेशन सेंटर (Country First Kids Friendly Covid Vaccination Center) है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी और स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए ट्वीट कर बधाई दी है।

मनमोहन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बना बच्चों का वेक्सीनेशन सेंटर

बच्चों के लिए बनाये गए वैक्सीनेशन सेंटर में जो माहौल होगा वह पूरी तरह से बच्चों के लिए रहेगा।  वैक्सीनेशन सेंटर में स्मार्ट सिटी ने बच्चों के खेलने के लिए कई प्रकार के झूले, माताओं के लिए आंचल कक्ष, डायपर वैंडिंग मशीन,सेनेटरी पैड मशीन के साथ ही बच्चों को ध्यान में रखते हुए पूरे कैंपस में पेंटिंग का कार्य करवाया है, जबलपुर के मनमोहन नगर  स्वास्थ्य केंद्र में बना बच्चों का वैक्सीनेशन सेंटर मध्यप्रदेश ही नही देश का पहला ऐसा वेक्सीनेशन सेंटर है जोकि पूरी तरह से तैयार हो चुका है।

ये भी पढ़ें – सफलता के मंत्र कार्यक्रम में शिवराज ने बताया मामा का अर्थ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी बधाई

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेबरहुड चैलेंज के तहत जबलपुर स्मार्ट सिटी के द्वारा देश का पहला किड्स फ्रेंडली कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने भी बधाई दी है, मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट कर स्मार्ट सिटी और जबलपुर स्वास्थ्य विभाग को बच्चों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई है साथ ही विभाग को बधाई भी दी है।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम का कटाक्ष- “कांग्रेस के लिए अब एनपी प्रजापति मतलब नॉट परमिटेड”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews