नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को कोर्ट का नोटिस, 16 जनवरी को हाजिर होने का आदेश, ये है मामला

कांग्रेस नेताओं ने 05 अगस्त 2025 को फर्जी अंकसूची का आरोप लगाते हुए विधानसभा का वॉकआउट किया था
Umang Singhar

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को जबलपुर MPLA कोर्ट ने नोटिस भेजा है, कोर्ट ने उनके साथ विधायक अजय सिंह राहुल और लखन घनघोरिया को भी नोटिस भेजा है , कोर्ट ने 16 जनवरी को MPLA कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए है।

बता दें नेशनल हेल्थ मिशन के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर के खिलाफ फर्जी अंकसूची के आरोप लगाए थे, कांग्रेस नेताओं ने DPM विजय पांडे पर  फर्जी अंक सूची  की मदद से  नौकरी करने के आरोप लगाये थे, नेताओं ने अंक सूची को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की थी।

कांग्रेस के आरोप पर पद से हटा दिया था पांडे को 

कांग्रेस नेताओं ने 05 अगस्त 2025 को फर्जी अंकसूची का आरोप लगाते हुए विधानसभा का वॉकआउट किया था, विधानसभा में हंगामे के बाद मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सलोनी सिडाना द्वारा विजय पाण्डेय को पद से हटा दिया था।

जाँच में अंकसूची सही निकली, आरोप झूठे निकले 

नौकरी से हटा दिए जाने के बाद DPM विजय पाण्डेय ने MPLA कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था , उनके खिलाफ विभागीय जांच भी हुई थी जिसमें कांग्रेस दल के आरोप झूठे निकले थे MP शिक्षा बोर्ड की जांच में अंकसूची सही पाई गई।

संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews