जबलपुर में दो गुटों के बीच विवाद, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच

जबलपुर में दो गुटों के बीच विवाद, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच

जबलपुर/संदीप कुमार

शहर में गोहलपुर के चार खंबा के पास पुराने विवाद को लेकर एक समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों गुटों के लोगों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

थाना प्रभारी गोहलपुर आर.के गौतम के मुताबिक पार्षद पति शफीक हिना और सलीम खान का किसी निर्माण को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में दोनों ही गुटों के लोगो ने एक दूसरे के साथ मारपीट की है। बताया यह भी जा रहा है कि शफीक हिना और सलीम खान अलग अलग राजनीतिक दलों से भी संबध रखते है। दो दिन पहले चार खम्भा में निर्माण को लेकर विवाद हुआ था उस समय तो मामला शांत हो गया पर बुधवार देर रात एक बार फिर दोनों गुटों आमने सामने आ गए। पुलिस ने जहाँ शफीक हिना की शिकायत पर सलीम खान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं सलीम के शिकायत पर शफीक हिना पर भी मुकदमा दर्ज हो गया है। करीब 2 साल पहले शफीक हिना ने एक निर्माण किया था जिसको सलीम खान ने पूर दिया था, तभी से सलीम खान और शफीक हिना का विवाद चल रहा था जो कि बुधवार रात एक बार फिर गरमा गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जिस जगह विवाद हुआ वह क्षेत्र गोहलपुर का कंटेनमेंट जोन नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews