बेटी को घर ले जाने की बात पर दामाद से विवाद, दामाद ने की ससुर की हत्या

Indore Crime News

जबलपुर/संदीप कुमार

डिंडोरी से कुंडम थाना क्षेत्र में शादीशुदा बेटी के घर ले जाने की इच्छा जाहिर करना एक पिता को इतना महंगा पड़ा कि दामाद ने उनकी हत्या कर दी। बेटी को मायके ले जाने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दामाद ने तीर जैसी लकडी से दामाद ने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी दमाद को गिरफ्तार कर लिया है।

अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिह बघेल ने बताया कि डिंडोरी जिला अंतर्गत शहपुरा के समीप गांव का निवासी बहादुर अपनी बेटी के घर भेदवाहि आया था। रात को पूजा-पाठ होने के बाद खाना खाने वक्त बहादुर ने कहा कि वो अपनी बिटिया को घर ले जाएगा । यह सुनते ही दामाद उमेद सिंह उत्तेजित हो गया। बात इतनी बढ़ गई ससुर घर के बाहर निकले तो उमेड सिंह ने लकड़ी जो तीर जैसी नुकीली थी, उसके सीने में मार दी और गला दबा दिया। घटना में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद वह अपने ससुर के शव के साथ रात भर वही खड़ा रहा। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews