शराब के नशे में चूर ड्राइवर ने जेसीबी मशीन के साथ किया हंगामा, जनता ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

शराब के नशे में चूर ड्राइवर ने जेसीबी मशीन के साथ किया हंगामा, जनता ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Jabalpur News : शराब के नशे में चूर एक जेसीबी मशीन के ड्राइवर ने जमकर हंगामा मचाया, अचानक बेकाबू ही जेसीबी मशीन को देखकर लोग डर गए, जब तक वे कुछ समझते तब तक जेसीबी ने कई वाहनों को चपेट में ले लिया, लोगों ने बड़ी मुश्किल से ड्राइवर को पकड़ा और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वाहनों में की तोड़फोड़, चपेट में आने से बचे लोग 

जबलपुर में गुरुवार की रात गढ़ा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब शराब के नशे में चूर एक जेसीबी मशीन के ड्राइवर ने क्षेत्र में जेसीबी से जमकर कोहराम मचाया। बेकाबू हो चले ड्राइवर ने पहले तो जमकर वाहनों में तोड़फोड़ की, इस दौरान कई लोगों जेसीबी की चपेट में आने से बच गए।

जनता ने ड्राइवर को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा 

नशे में धुत होकर जेसीबी चला रहे ड्राइवर को पकड़ने का कई लोगों द्वारा प्रयास भी किया गया, लेकिन वह जेसीबी के पंजे से तोड़फोड़ करता हुआ आगे बढ़ा रहा था। अचानक ही उसने जेसीबी को एक जगह खड़ा किया और फिर दौड़ लगा दी। लोगों द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया और काफी मशक्कत के बाद वह नशेडी ड्राइवर लोगों के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया 

नशेड़ी ड्राइवर को पकड़ने के बाद मौके पर मौजूद जनता ने उसकी पिटाई की और फिर गढ़ा पुलिस के हवाले कर दिया। गढ़ा थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जेसीबी को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”817578547″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews