Jabalpur News: हिंसक हुआ मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस चलाने का कारोबार, बदमाश ने पीड़ित के घर चलाया डंपर, दनादन की फायरिंग

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस चलाने का कारोबार पीड़ित परिवार द्वारा पिछले कई सालों किया जाता आ रहा है। वहीं, कब्जा जमाने के लिए कुख्यात बदमाश आए दिन पीड़ित के साथ तांडव मचाता रहता है।
Jabalpur Medical College

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मेडिकल कॉलेज में संचालित एंबुलेंस का कारोबार हिंसक होता जा रहा है। दरअसल, एंबुलेंस के कारोबार में वर्चस्व को लेकर बड्डू पटेल और बब्लू वाल्मीक के बीच दुश्मनी चली आ रही है, जोकि अब हिंसात्मक हो गई है। बीते गुरूवार को देर रात कुख्यात बदमाश बड्डू पटेल ने बब्लू वाल्मीक को सबक सिखाने के लिए उसके घर में डंपर चढ़ा दिया।

घटना सीसीटीवी में कैद

दरअसल, यह पूरा मामला जबलपुर जिले के तिलावर थाना इलाके के शास्त्री नगर बजाना मठ का है, जहाँ बड्डू पटेल ने एंबुलेंस के कारोबार में वर्चस्व के चलते घर में डंपर चढ़ाकर बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। साथ ही डंपर बैठे-बैठे कई राउंड फायरिंग कर दी। फिलहाल, सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाश बड्डू पटेल साफ-साफ घर तोड़ते हुए नजर आ रहा है। आपको बता दें कुख्यात बदमाश बड्डू पटेल के साथ जीतू पटेल, हर्ष यादव, श्रीकांत राय शामिल रहे, जोकि शहर के कुख्यात गैंगस्टर हैं।

तलाश में जुटी पुलिस

बड्डू पटेल की वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँच कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने बदमाश बड्डू पटेल और उसके साथियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि तोड़फोड़ में शामिल डंपर किसका है?

कब्जा जमाने की कोशिश

गौरतलब है कि जबलपुर मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस चलाने का कारोबार बब्लू वाल्मीक के परिवार द्वारा पिछले कई सालों किया जाता आ रहा है। वहीं, कब्जा जमाने के लिए कुख्यात बदमाश बड्डू पटेल आए दिन पीड़ित के साथ तांडव मचाता रहता है। वहीं, अब यह तांडव हिंसक रूप ले लिया है, जिसमें दनादन फायरिंग भी की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”949875237″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews